Menu
blogid : 314 postid : 68

जागरण समाचार जून 4, 2010

इंडियन मुजाहिदीन आतंकी संगठन घोषित

Jun 04, 05:21 PM

News

नई दिल्ली।

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इंडियन मुजाहिदीन को आतंकी संगठन घोषित कर दिया गया है।


इजरायी नाकेबंदी तोड़ने एक और जहाज रवाना

Jun 04, 04:43 PM

World Newsइस्तांबुल। गाजा पट्टी पर इजरायल द्वारा की जा रही नाकेबंदी को तोड़ने के लिए एक मालवाहक जहाज शुक्रवार को देश के 32 किलोमीटर के अलग-थलग क्षेत्र में पहुंच सकता है।

वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि वह किसी भी सूरत में जहाज को लंगर नहीं डालने देंगे। इस नए घटनाक्रम के बाद एक बार फिर से टकराव के संकेत मिलने लगे हैं। दोनों तरफ से हो रही बयानबाजी से यह आशंका उत्पन्न हो गई है। आगे पढ़ें

आईपीएल मामले में पवार के इस्तीफे की मांग

Jun 04, 04:01 PM

Breaking News

नई दिल्ली।

भाजपा ने शुक्रवार को आईपीएल मामले में केंद्रीय खाद्य एवं कृषि मंत्री शरद पवार के इस्तीफे की मांग की।

नक्सली क्षेत्रों में सेना का इस्तेमाल

Jun 04, 03:39 PM

Jagran Latest Newsनई दिल्ली। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सांसदों ने शुक्रवार को गृह मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात में कहा कि माओवादियों से निपटने के लिए सेना को तैनात करने का समय अभी नहीं आया है और सरकार को चाहिए कि पिछडे़ क्षेत्रों में अधिकतम संभव विकास कार्य चलाए।

चिदंबरम द्वारा यहां बुलाई गई इस बैठक में भाग लेने के बाद बिहार के औरंगाबाद के जदयू सांसद सुशील कुमार सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि सशस्त्र बलों का सहारा लेने का समय अभी नहीं आया है। आगे पढ़ें

अमन जिरगा तालिबान से बातचीत को इच्छुक

Jun 04, 03:37 PM

Latest Newsकाबुल। अफगानिस्तान में लंबे समय से चले आ रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से हो रही अमन जिरगा के प्रतिनिधियों ने कहा है कि शांति की खातिर तालिबान से बात करना बेहतर होगा और यह शांति के लिए संभवत: अंतिम अवसर है।

काबुल के दक्षिण पूर्वी उपनगर में एक विशाल तंबू में शुक्रवार को संपन्न होने जा रही शांति जिरगा में देश भर से आए करीब 1,600 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। ये प्रतिनिधि राजनीतिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। आगे पढ़ें

पीएम के दौरे का वार्ता बहाली से ताल्लुक नहीं

Jun 04, 03:33 PM

Newsश्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि सात जून को प्रधानमंत्री के कश्मीर दौरे का अलगाववादियों के साथ वार्ता बहाली से कोई ताल्लुक नहीं है।

अब्दुल्ला ने गुरुवार शाम को संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री यहां पर वार्ता बहाली के लिए नहीं आ रहे है। वह यहां शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने आ रहे है। आगे पढ़ें

जापान के अगले प्रधानमंत्री होंगे कान

Jun 04, 02:30 PM

Breaking Newsटोक्यो। नाओतो कान जापान के अगले प्रधानमंत्री होंगे। सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान [जापान] का अध्यक्ष चुने के बाद शुक्रवार को उन्हे प्रधानमंत्री पद के लिए चयनित किया गया।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कान हातोयामा सरकार में वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे। प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम पर जापानी संसद के निचले सदन ने मुहर लगाई। कान 63 साल के है।

गौरतलब है कि जापान के मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को एक साथ इस्तीफा दे दिया है, ताकि दो दिन पूर्व प्रधानमंत्री का पद छोड़ने वाले पूर्व प्रधानमंत्री युकियो हातोयामा के उत्तराधिकारी के चयन के लिहाज से सत्तारूढ़ दल का रास्ता साफ हो सके। आगे पढ़ें

वार्ता पर उल्फा की प्रतिक्रिया का इंतजार

Jun 04, 02:27 PM

Jagran Newsशिलांग। केंद्रीय गृह सचिव जी के पिल्लई ने कहा कि सरकार प्रतिबंधित संगठन उल्फा से वार्ता पर उसकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है। गृह सचिव ने कहा कि उल्फा की प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही वार्ता प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

पिल्लई ने शुक्रवार को कहा कि मैं समझता हूं कि कुछ दिनों पहले जेल में उल्फा की शासकीय परिषद आयोजित हुई थी। वे चर्चा कर रहे हैं। हम प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं और प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही वार्ता प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा। आगे पढ़ें

ओबामा के लिए भारत यात्रा, गौरव की बात

Jun 04, 01:30 PM

Latest Newsवाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि नवंबर के शुरू में उनके द्वारा की जाने वाली भारत यात्रा उनके लिए गौरव की बात होगी।

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि ओबामा की भारत यात्रा के लिए अभी अस्थाई तौर पर सात से 10 नवंबर तक की तारीख तय हुई है। ओबामा ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान मुझे और मेरे परिवार को भारत आने का न्यौता दिया था जिसे मैंने प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार लिया था। और मैंने पिछले हफ्ते उनसे हुई बातचीत में पुष्टि की मुझे आज रात यह घोषणा करने में अत्यंत खुशी हो रही है कि मेरी नवंबर के शुरू में भारत आने की योजना है। आगे पढ़ें

कसाब ने मौत की सजा को हाईकोर्ट में दी चुनौती

Jun 04, 01:25 PM

Newsमुंबई। मुंबई आतंकी हमलों के मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के एक महीने बाद पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब ने इस फैसले को चुनौती देते हुए बंबई हाईकोर्ट में गुहार लगाई है और विधिक सहायता समिति से मामले में दलील रखने के लिए वकील की मांग की है।

जेल सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि कसाब ने जेल अधिकारियों के माध्यम से याचिका दाखिल की और वकील की मांग वाली उसकी याचिका को अदालत विधिक सेवा समिति को भेज दिया गया है। समिति अब कसाब के वकील के अनुरोध को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जे एन पटेल और समिति की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना देसाई के सामने रखेगी। न्यायमूर्ति पटेल महाराष्ट्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक हैं। आगे पढ़ें

सुकना घोटाला: अवधेश प्रकाश की याचिका खारिज

Jun 04, 01:17 PM

Breaking Newsनई दिल्ली। सशस्त्र बल न्यायाधिकरण ने शुक्रवार को पूर्व सैन्य सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अवधेश प्रकाश की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने सुकना भूमि घोटाले में फिर से शुरू की गई कोर्ट आफ इंक्वायरी में अपने एक मित्र को गवाह बनाने की मांग की थी।

न्यायमूर्ति एस एस कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता वाली न्यायाधिकरण की पीठ ने यहां कहा कि अभियोजन पक्ष के गवाह को बचाव पक्ष का गवाह कहना अनुचित है। अभियोजन पक्ष के गवाह को बचाव पक्ष के गवाह की जगह नहीं रखा जा सकता। आगे पढ़ें

भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने का संकल्प

Jun 04, 12:07 PM

Jagran Newsवाशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच पहली मंत्री स्तरीय सामरिक वार्ता आज संपन्न हो गई जिसमें पारस्परिक लाभ तथा वैश्विक स्थिरता के लिए विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच रिश्तों को गहरा करने का संकल्प लिया गया। इसमें आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई को मजबूत करने का भी संकल्प व्यक्त किया गया। आगे पढ़ें

हेडली से पूछताछ के लिए एनआईए शिकागो में

Jun 04, 12:01 PM

newsशिकागो। भारतीय जांचकर्ताओं का एक दल शिकागो पहुंच चुका है और मुंबई में 26 नवंबर को हुए हमलों के सिलसिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी डेविड कोलमेन हेडली से पूछताछ की तैयारी कर रहा है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी [एनआईए] का एक दल, लोकनाथ बेहरा की अध्यक्षता में यहां एक होटल में ठहरा हुआ है। इस दल में दो पुलिस अधीक्षक तथा एक विशेष सरकारी वकील भी शामिल हैं। हेडली से पूछताछ के लिए तीन दिन पहले यह दल अमेरिका आ चुका है। लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने अब तक यह नहीं बताया है कि उन्हें हेडली से पूछताछ की अनुमति कब दी जाएगी। आगे पढ़ें

राठौड़ की जमानत पर फैसला 29 तक टला

Jun 04, 12:00 PM

Latest Newsचंडीगढ़। बहुचर्चित रुचिका गिरहोत्रा मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व पुलिस प्रमुख एस पी एस राठौड़ की जमानत याचिका पर फैसला 29 जून तक के लिए टाल दिया है।

गौरतलब है कि राठौड़ की पत्नी एवं वकील आभा ने 26 मई को हाईकोर्ट में जमानत व पुनर्विचार याचिका दायर की थी। इससे पहले जिला एवं सत्र न्यायालय ने 25 मई को 1990 में रुचिका गिरहोत्रा से छेड़छाड़ के मामले में राठौड़ को दोषी करार देते हुए 18 महीने की जेल की सजा सुनाई थी। इसके फौरन बाद राठौड़ को बुड़ैल जेल भेज दिया गया था।

मेरा और परिवार का आईपीएल से नाता नहीं

Jun 04, 11:40 AM

Jagran Newsनई दिल्ली। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि आईपीएल के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया में उनके परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं है। पवार ने कहा कि मेरे परिवार की प्रत्यक्ष या परोक्ष किसी तरह की संलिप्तता नहीं है।

पाक के प्रति भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध

Jun 04, 11:38 AM

Newsवाशिंगटन। भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वास की कमी के समाधान की जरूरत है। उन्होंने उल्लेख किया कि भारत अपने पड़ोसी देश के साथ शांति और संवाद के लिए प्रतिबद्ध है।

कृष्णा ने अपने सम्मान में अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा आयोजित किए गए स्वागत समारोह में राष्ट्रपति बराक ओबामा से कहा कि मेरे प्रधानमंत्री हमेशा से पाकिस्तान के साथ शांति और सहयोग की स्थापना के लिए वार्ता में विश्वास करते रहे

हैं। आगे पढ़ें

अफजल की फाइल पहुंची गृह मंत्रालय

Jun 04, 11:36 AM

Breaking Newsनई दिल्ली।

दिल्ली के उप राज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने शुक्रवार को संसद पर हमले में अफजल गुरू को सुनाई गई मौत की सजा के मामले में उसकी क्षमा याचिका से जुड़ी फाइल को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा।

कान हो सकते हैं जापान के अगले पीएम

Jun 04, 11:34 AM

Jagran Newsटोक्यो। हातोयामा सरकार के सभी मंत्रियों ने शुक्रवार को त्यागपत्र दे दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सभी मंत्रियों ने सुबह इस्तीफे दिए।

डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान [डीपीजे] के नेता नाओतो कान जापान के अगले प्रधानमंत्री बनने की प्रबल संभावना है। कान को शुक्रवार को डीपीजे का नया अध्यक्ष चुना गया।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कान हातोयामा सरकार में वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे। शुक्रवार सुबह हातोयामा सरकार के सभी मंत्रियों ने त्यागपत्र दे दिया। आगे पढ़ें

बांग्लादेश में भीषण आग, 108 जिंदा जले

Jun 04, 11:15 AM

latest newsढाका। राजधानी ढाका के समीपवर्ती इलाके में गुरुवार रात कई अपार्टमेंट में लगी भीषण आग में कम से कम 108 लोग जिंदा भस्म हो गए जिनमें से अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। बांग्लादेश में इसे अब तक की सर्वाधिक भीषण आग माना जा रहा है।

शहर के पुलिस प्रमुख एकेएम शाहीदुल हक ने बताया कि ढाका के एक घनी आबादी वाले क्षेत्र कएतुली इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में तीन घंटे तक आग लगी रही जिसमें सैंकड़ों निवासी फंस गए। आगे पढ़ें

भारत एक जिम्मेदार वैश्विक महाशक्ति: ओबामा

Jun 04, 11:15 AM

Jagran Newsवाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबाम ने भारत उभरती और जिम्मेदार वैश्विक महाशक्ति बताते हुए शुक्रवार को कहा कि वह इस बात में मजबूती से भरोसा करते हैं कि दोनों देशों के रिश्ते 21वीं सदी की साझेदारी को परिभाषित करेंगे।

ओबामा ने विदेश मंत्री एस एम कृष्णा के सम्मान में अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘अमेरिका हमारी साझेदारी को महत्व प्रदान करता है, इसलिए नहीं कि भारत नक्शे में किस जगह है बल्कि इसलिए कि हम एक साथ कहां पहुंच सकते हैं।’ आगे पढ़ें

आंध्र से पुराने वफादार ही जाएंगे राज्यसभा

Jun 04, 01:06 AM

कांग्रेस आलाकमान ने आंध्र प्रदेश की राज्य सभा सीटों के लिए अपने पुराने वफादारों को ही चुना। चीन में गृह मंत्रालय की आलोचना कर कांग्रेस हाईकमान के निशाने पर आए पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश को भी टिकट मिल गया। उनके अलावा अन्य तीन सीटों के लिए भी पुराने दिग्गजों को ही राज्यसभा का टिकट थमाया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी को इस दफा भी राज्यसभा की सीट नहीं मिल सकी। आगे पढ़ें

बांग्लादेश में आग लगने से 48 मरे, 55 घायल

Jun 04, 12:26 AM

Breaking Newsढाका। बांग्लादेश की राजधानी के नीमटोली इलाके में गुरुवार देर रात चार इमारतों में आग लगने से 50 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 55 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात साढ़े दस बजे के करीब एक इमारत के करीब लगा ट्रांसफार्मर जोरदार धमाके के साथ फट गया। ट्रांसफार्मर से निकली आग ने इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग अगल-बगल की तीन अन्य इमारतों में फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आगे पढ़ें

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to manojCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh