Menu
blogid : 314 postid : 1362100

एक नहीं बल्कि तीन बार बिक चुका है ताजमहल, कुतुबमीनार से भी ज्यादा है लंबाई!

ताजमहल हिन्दुस्तान की पहचान के प्रतीकों में शुमार है, लोग दुनियाभर से ताजमहल से देखने आते हैं। दुनिया के 8 अजूबों में एक ताजमहल की खूबसूरती की लोग मिसाल देते हैं। यह एक ऐसा अजूबा है जो अपनी खूबसूरती के साथ प्यार के एहसास के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि, ताजमहल का इतिहास कैसा रहा है।

cover taj


शाहजहां ने पत्नी मुमताज की याद बनाया था ताजमहल

सब जानते हैं कि शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में इसका निर्माण करवाया था। दरअसल शाहजहां के 14वें संतान को जन्म देते समय उनका निधन हो गया था और उनकी याद में ही शाहजहां ने ताजमहल बनवाया। जानकारों का कहना है कि, आगरा में मुमताज के शव को ममी बनाकर रखा गया था और ताजमहल तैयार होने के बाद ही उन्हें वहां दफनाया गया।

Shahjahan



ताजमहल के निर्माण के बाद कटा था मजूदरों का हाथ

ताजमहल का निर्माण 22 साल में पूरा किया गया था और बताया जाता है कि, उसके बाद शाहजहां ने मजूदरों के हाथ कटवा दिए थे। जिसके चलते मजदूरों ने उसकी छत में एक छेद छोड़ दिया है, जहां से पानी टपकता है।


tajj


बेहद खास लकड़ियों से बनी है ताजमहल

ताजमहल की नींव में एक विशेष प्रकार की लकड़ी का प्रयोग हुआ है, जिसको नमी में रहना आवश्यक है। यमुना के किनारे बसे होने की वजह से इन लकड़ियों को नमी मिलती रहती है। हाल ही में यमुना का जल-स्तर कम होने से ताजमहल पर भी संकट नजर आने लगा था।


149516179


ताजमहल को तीन बार बेचा गया

आपको ये जानकार अजीब लगेगा, लेकिन यह सच है कि, ताजमहल को तीन बार बेचा गया है। और यह काम किया था बिहार के ठग नटवरलाल ने, नटवरलाल ने एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार बेच दिया था।


tajmahal


राष्ट्रपति भवन और लाल किले भी बिक चुके हैं

इस ठग ने ताजमहल ही नहीं लाल किले को दो बार और एक बार राष्ट्रपति भवन को बेच दिया था। उसके खिलाफ ठगी के कई मामले दर्ज थे और कई राज्यों की पुलिस उसका पीछा कर रही है।


-natawar-lal-tug


ताजमहल कुतुब मीनार से भी लंबा है

यह सुनकर आप थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन यह कहा जाता है कि ताजमहल कुतुब मीनार से लंबा है। ताजमहल की लंबाई 243 फीट हैं, वहीं कुतुब मीनार की लंबाई 239 फीट है।…Next


Read More:

कंगारुओं के छक्के छुड़ाने में रोहित शर्मा सबसे आगे, इन 4 टीमों के खिलाफ भी बेहद खास है रिकॉर्ड

फास्ट बॉलर बनना चाहते थे सचिन, मशहूर होने से पहले इस फील्ड में खेलते थे ये सितारे

7 फ्रिज देकर शर्मिला टैगोर को पटौदी ने किया था प्रपोज, दिलचस्प है सैफ के मम्मी-पापा की लवस्टोरी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh