Menu
blogid : 314 postid : 1367928

भारत के इस लड़के ने इजिप्ट और सूडान के बीच बनाया अपना देश, खुद बना राजा

हर किसी का एक सपना होत है कि वो किसी राजा की तरह रहे, लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले सुयश दीक्षित ने खुद का एक राज्य ही बना दिया। दरअसल, सुयश दीक्षित ने एक ऐसी सूडान और मिस्र के बीच ऐसी जगह खोज निकाली है, जहां दोनों में से किसी देश का हक नहीं है। दिलचस्प बात तो यह कि सुयश इस जगह पहुंचे और यहां अपना झंडा लगा दिया। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है इस कहानी का पूरा सच।


cover egypt


इजिप्ट औऱ सूडान के बीच में बनाया नया देश

मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले सुयश दीक्षित हाल ही में ऑफिशियल ट्रिप पर इजिप्ट गए हुए थे। इजिप्ट और सूडान के बीच में करीब 800 स्क्वॉयर मील की एक जगह ऐसी है जिस पर कोई भी देश दावा नहीं करता है। इसे बीर तवील कहते हैं। वहां कोई नहीं रहता है। यह रेगिस्तान और बंजर इलाका है। सुयश ने इस जगह के बारे में पढ़ रखा था और पर्याप्त जानकारी जुटा रखी थी। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी नोमेंस लैंड पर जाकर आप दावा करते हैं तो वह जगह आपकी हो जाती है। सुयश ने भी यही किया, उस जगह पर जाकर अपना झंडा गाड़ा। जमीन में बीज रोपा और खुद को उस जगह का राजा घोषित कर दिया। जगह का नाम रखा किंगडम ऑफ दीक्षित, जिसकी राजधानी है सुयशपुर।



king india



‘छिपकली’ होगी राष्ट्रीय पशु

सुयश ने इस जगह का राजा खुद को बताते हुए यूएन से मांग की है कि उन्हें इस जगह का मालिकाना हक दिया जाए। देश के प्रधानमंत्री उनके पिता होंगे यही नहीं, उन्होंने छिपकली को राष्ट्रीय पशु बनाने की बात कही है। यहां तक पहुंचने के लिए सुयश ने इजिप्ट की पुलिस से इजाजत ली। हालांकि ये जगह सुरक्षित नहीं है क्योंकि आसपास इलाकों में आतंकियों के ठिकाने हैं। पुलिस ने उन्हें जानें दिया और यहां आकर जो उन्होंने किया वो हैरान करने वाला था।



Suyash Dixit



किंगडम ऑफ दीक्षित के नाम से जाना जाएगा

सुयश ने इस काम को अंजाम देने पहले ही अपने राज्य की ऑफिशियल वेबसाइट भी बना ली थी, जिस पर तस्वीरें अपलोड करनी भर थीं। सुयश के मुताबिक पांच नवंबर को उन्होंने अपना राज्य ‘किंगडम ऑफ दीक्षित’ बनाया और जिसके वह राजा है। इस जगह पर दावा करने के साथ ही सुयश संयुक्त राष्ट्र को पत्र भी लिख चुके हैं और अब उन्हें वहां से जवाब आने का इंतजार है।



egyptt



नागरिकता के लिए ऐसे करें लॉगिन

महाराज सुयश की वेबसाइट का पता https://kingdomofdixit.gov.best/ है। इस पर लॉगिन करके इच्छुक लोग यहां की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। वैसे ऐसा काम करने के लिए आपको दिलेरी चाहिए जो सुयश के पास थी।….Next


Read More:

एक नहीं बल्कि तीन बार बिक चुका है ताजमहल, कुतुबमीनार से भी ज्यादा है लंबाई!

सीरिया-इराक से खत्म हो रही IS की सत्ता, तो क्या अब दुनिया भर को बनाएंगे निशाना!

अक्षय ने शहीदों के परिवार को दिया खास तोहफा, साथ में भेजी दिल छू लेने वाली चिट्ठी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh